वीडियो में देखा जा सकता है कि जब ट्रेन रुकी तो प्लेटफॉर्म पर टीटीई और अन्य रेलवे कर्मचारी उस परिवार से पूछताछ कर रहे थे। परिवार में दो पुरुष और एक महिला शामिल थे। रेलवे सूत्रों के मुताबिक, मामला प्रथम श्रेणी एसी कोच का है, जहां यात्रियों को यात्रा के दौरान बिस्तर उपलब्ध कराया जाता है। इस घटना ने यात्रियों के बीच चर्चा छेड़ दी है