Monkey Viral Video: बंदर को सबसे पहले छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस के आगरा के राजा की मंडी से गुजरने के दौरान H-1 कोच की छत पर उछलते हुए देखा गया। इस दौरान बंदर को बिजली का झटका लगा, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद वह कोच की कपलिंग के बीच कूद गया। फिर कंट्रोल रूम को सूचना दी गई, जिसके बाद ट्रेन को आगरा कैंट, धौलपुर, मुरान, बानमोर, ग्वालियर और डबरा स्टेशनों पर रोककर जानवर को निकालने का प्रयास किया गया