पूर्व भारतीय क्रिकेटर, जो दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के दोस्त हैं, उनका ताजा वीडियो सामने आया है। दैनिक जागरण की खबर के अनुसार, इसमें वे वृद्धाश्रम में नजर आ रहे हैं। उन्होंने वहां पर मिलने वाली सुविधाओं और लोगों की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा, "मैं इस समय निदान में हूं। मैं यही कहना चाहूंगा कि यहां पर सभी सुविधाएं बहुत अच्छी हैं। यहां की साफ-सफाई और बाकी चीजें शानदार है। मुझे यहां पर रहते हुए ये कभी भी महसूस नहीं होता है कि मैं अपने घर पर नहीं हूं। यहां के लोगों से मुझे बहुत ही मान सम्मान मिल रहा है।"