Vikrant Massey: अभिनेता विक्रांत मैसी ने सोशल मीडिया पर एक रेस्टोरेंट बिल साझा कर अवैध ‘सर्विस चार्ज’ वसूलने पर आपत्ति जताई और सरकारी दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आवाज उठाई। हालांकि, अभिनेता ने अधिकारियों को टैग करने के कुछ समय बाद अपनी यह इंस्टाग्राम स्टोरी डिलीट कर दी, लेकिन तब तक यह मुद्दा इंटरनेट पर वायरल हो चुका था।