Vijay’s Rally Stampede: भीड़ में अव्यवस्था बढ़ने का एक बड़ा कारण लंबा इंतजार रहा। दशकों से अपनी लोकप्रियता के दम पर भीड़ को आकर्षित करने वाले विजय रैली में करीब छह घंटे देर से पहुंचे। घुटन भरी परिस्थितियों में पहले से ही बेकाबू हो चुकी भीड़, विजय के मंच पर आते ही बेतहाशा मंच की तरफ बढ़ने लगी। इसी दौरान भगदड़ मची, लोग गिरे और दम घुटने से कई जानें चली गईं