वायरल क्लिप पर सिर्फ उर्फी का ही नाम नहीं आया। एक और यूजर ने विजय के लुक पर मजाक करते हुए 'ओरी' का जिक्र किया। कमेंट में लिखा था-"ये देखो, लगता है दूसरे ओरी मामू आ गए हैं।" जालीदार पैटर्न वाला टॉप, लंबी लटकती पट्टियां, लेदर ट्राउजर और बड़े साइज के सनग्लासेस का कॉम्बिनेशन ही आखिर में विजय के लुक की सबसे बड़ी चर्चा का विषय बन गया।