(खबरें अब आसान भाषा में)
Vijay Varma: अभिनेता विजय वर्मा अब अभिनय के बाद निर्देशन के क्षेत्र में उतरने की तैयारी कर रहे हैं और वे राजस्थान की लोककथाओं पर आधारित एक ‘प्योर हॉरर’ फिल्म बनाना चाहते हैं। विजय ‘जादू-टोना’ और डर वाली ऐसी कहानी पेश करना चाहते हैं जिसमें आजकल के चलन के विपरीत कॉमेडी का कोई पुट नहीं होगा।