Vijay Sinha ON Attack: विजय कुमार सिन्हा ने हमले के बाद स्थानीय प्रशासन पर निष्क्रिय होने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। सिन्हा ने कहा कि मेरे काफिले पर चप्पलें और गोबर फेंका गया। पत्थर भी फेंके गए। RJD कार्यकर्ता एक मतदान केंद्र पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे।