Vijay Rally Stampede : व्यक्ति ने बताया कि रैली के दौरान अचानक बिजली चली गई, जिससे उसका बेटा गिर पड़ा और भीड़ में दब गया। इसी बीच लोगों ने बैरिकेड और टिन की चादरें हटानी शुरू कर दीं। अफरा-तफरी में पास की फूस की छतों पर चढ़े कई लोग नीचे गिर गए और घायल हो गए। उसी समय हालात काबू में करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया, लेकिन भीड़ में दबे लोग और गिरे हुए बच्चे कुछ समझ ही नहीं पाए