नई दिल्ली. सूर्यकुमार यादव अपने पहले बड़े इंम्तिहान के लिए दुबई पहुंच चुके है.बाइलेटरल सीरीज में सूर्या का प्रदर्सन बतौर कप्तान धमाकेदार रहा है इसीलिए अब क्रिकेट एक्सपर्ट्स के साथ सात फैंस को भी उम्मीद है कि वो अपना विजय रथ दुबई में रुकने नहीं देंगे. सूर्यकुमार यादव ने कुल 22 टी20 मैचों में कप्तानी की और 18 में जीत हासिल की. क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि एशिया कप में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया तो वो 2026 में वर्ल्ड कप में कप्तानी के प्रबल दावेदार होंगे. एक्सपर्ट्स का ये भी मानना है कि उनकी कप्तानी में रोहित जैसा ठहरव और विराट जैसा छुपा एग्रेशन भी है.