क्लिप रिकॉर्ड करने वाले व्यक्ति ने कहा कि भारतीय परिधान में लोगों को अंदर नहीं घुसने देने वाले रेस्टोरेंट को काम करने का कोई अधिकार नहीं है और इसे तुरंत बंद कर दिया जाना चाहिए। वीडियो के वायरल होने के बाद दिल्ली के कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा ने घटना का संज्ञान लिया और कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को मामले की जानकारी दे दी गई है