नई दिल्ली.भारत का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रिकॉर्ड बेहतर नहीं है. दोनों देशों के बीच अभी तक 60 वनडे हुए हैं जिसमें भारत सिर्फ 11 जीत पाया है जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 49 जीते हैं. लीग स्टेज में भी भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, वो भी 330 का पहाड़ सा स्कोर खड़ा करने के बाद. इस वर्ल्ड कप से पहले भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज खेली थी, ऑस्ट्रेलिया ने 2-1 से अपने नाम किय था, लेकिन सीरीज के तीनों ही वनडे हाई स्कोरिंग रहे थे.हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारतीय टीम का आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से सामना होगा. भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर नॉकाउट चरण का टिकट हासिल किया था, लेकिन उसकी असल परीक्षा अब होगी. भारत ने जीत के साथ अपने वर्ल्ड कप अभियान का आगाज किया था. श्रीलंका और पाकिस्तान पर जीत से टीम का मनोबल बढ़ा, लेकिन फिर उसे दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ लगातार तीन हार का सामना करना पड़ा. अंत में भारत ने न्यूजीलैंड को हराया और उसकी जीत की गाड़ी पटरी पर लौटी. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत का वनडे रिकॉर्ड भले ही बेहतर ना हो, लेकिन फैंस के जेहन में 2017 का सेमीफाइनल का मुकाबला होगा, जब हरमन की पारी के दम पर भारत ने जीत दर्ज की थी.