नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम के मिडिल ऑर्डर बैटर हरलीन देओल की मां चरणजीत कौर अपनी बेटी की कामयाबी पर गदगद हैं. फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर वर्ल्ड चैंपियन बनने के अगले दिन हरलीन की मां ने मीडिया से बातचीत में अपनी खुशी जाहिर की. हरलीन का परिवार चंडीगढ़ का रहने वाला है. मीडिया के सामने हरलीन की मां के साथ उनका भाई भी मौजूद था. फाइनल में भले ही हरलीन को प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला, लेकिन उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ एक अहम पारी खेली थी.