नई दिल्ली. लगातार दो सीरीज हारना मौजूदा परिस्थिति में भारत के लिए बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है, खासकर तब जब ड्रेसिंग रूम को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं. इस मुकाबले में जीत टीम के आसपास चल रही इन बातों को कुछ समय के लिए शांत कर सकती है. और इसके लिए कोहली और रोहित को एक बार फिर टीम की जिम्मेदारी उठानी होगी.दोनों ही 50 ओवर फॉर्मेट के बेजोड़ खिलाड़ी हैं और ऐसी परिस्थितियों से निपटने में माहिर भी हैं. वे वाइजैग में अपनी उपलब्धियों में एक और सुनहरा अध्याय जोड़ना चाहेंगे. कोहली ने अपनी पिछली तीन पारियों में दो शतक और एक अर्धशतक बनाया है, जबकि रोहित अपनी पिछली चार पारियों में एक शतक और दो अर्धशतक लगा चुके हैं. वहीं ये दोनों यंगस्टर्स से भी कुछ मदद की उम्मीद करेंगे. पिछली मैच में ऋतुराज गायकवाड़ ने शानदार शतक जमाकर यही किया.