नई दिल्ली. चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के लिए खेल चुके तेज गेंदबाज मोहित शर्मा ipl 2025 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलेंगे. मोहित ने बातचीत में बताया कि कुछ अच्छी या खराब गेंद ये तय नहीं कर सकती कि वो कैसे गेंदबाज है. 2023 के फाइनल में जडेजा ने उनकी गेंदों पर दो छक्के लगा कर गुजरात को ट्रॉफी से दूर कर दिया था जिसका आजतक मोहित को मलाल है. हलांकि वो आज भी धोनी और आशीष नेहरा की जमकर तारीफ करते है.