अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इशांत शर्मा दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज आशुतोष शर्मा से भिड़ गए. लाइव मैच में इशांत ने आशुतोष की ओर उंगली का इशारा करते हुए उन्हें धमकाने की कोशिश की. इशांत को लगा कि आशुतोष आउट हैं और वो चीटिंग कर रहे हैं. लेकिन आशुतोष ने बताया कि गेंद उनके बल्ले से नहीं बल्कि कंधे से टकराकर विकेटकीपर के पास पहुंची थी.