पुलिस ने सोमवार को बताया कि 32 साल के एक व्यक्ति की कथित तौर पर पटाखों के एक डिब्बे पर बैठने के बाद मौत हो गई। उसके और उसके दोस्तों के बीच दिवाली के दौरान शर्त लगी थी। शबरीश नाम का ये शख्स कथित तौर पर शराब के नशे में था। उसने अपने छह दोस्तों की तरफ से लगाई गई पटाखे के डिब्बे पर बैठने की शर्त मान ली।