नई दिल्ली. मुंबई इंडियंस के प्रैक्टिस सेशन के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है जिसमें हार्दिक पंड्या और जसप्रीत बुमराह के बीच रोमांचक मुकाबला नेट्स पर देखने को मिल रहा है, बुमराह की पहली गेंद पर हार्दिक सामने छक्का लगाते है और दूसरी गेंद पर चौका. उसके बाद बुमराह का आती है सनसनाती यॉर्कर जो बिखेर देती है पंड्या की गिल्लियां. ये वीडियो एशिया कप की टीम के ऐलान के बाद मुंबई इंडियंस ने सोशल मीडिया पर डाला है .