Modi-Trump meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई वार्ता में अमेरिकी राष्ट्रपति ने पीएम मोदी की काफी प्रशंसा की। ट्रंप कई मुद्दों पर भारत के रुख को गंभीरता से समझने की कोशिश की। अधिकारियों ने कहा कि ट्रंप ने न केवल 2008 के आतंकवादी हमलों के आरोपी तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण की घोषणा की। बल्कि कट्टरपंथी इस्लामी आतंकवाद से लड़ने में भारत के प्रति एकजुटता भी व्यक्त की