नई दिल्ली. साउथ अफ्रीका के हाथों कोलकाता टेस्ट मैच में सिर्फ ढाई दिन के अंदर ही हथियार डालने वाली टीम इंडिया लगातार आलोचनाओं से घिरी हुई है. टीम के बल्लेबाजों को तो जमकर खरी-खोटी सुननी ही पड़ रही है. मगर सबसे ज्यादा निशाने पर हेड कोच गौतम गंभीर हैं, जिनके टीम इंडिया की जिम्मेदारी संभालने के बाद से एक साल के अंदर घर में भारतीय टीम को चौथी शिकस्त मिली है. खास तौर पर उनके कुछ फैसले सवालों के घेरे में आए हैं. ऐसे में गौतम गंभीर के बचाव में उनके असिस्टेंट कोच सितांशु कोटक उतर आए हैं लेकिन गंभीर का समर्थन करने के चक्कर में उन्होंने एक चौंकाने वाला बयान दिया और पूरा दोष खिलाड़ियों पर मढ़ दिया.