नई दिल्ली. भारतीय टीम दूसरे टेस्ट के लिए बर्मिंघम पहुंच चुका है पर क्रिकेट जानकार अभी भी पहले टेस्ट में मिली शिकस्त को भूल नहीं पा रहे. पूर्व क्रिकेटर और सेलेक्टर सबा करीम ने भारतीय टीम को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि फेवेरिज्म छोड़कर प्लेइंग ऐलेवन का चयन होना चाहिए और खास तौर पर गेदबाजी डिपार्टमेंट में टीम को मैच विनर गेंदबाज चुनने की जरूरत है जो 20 विकेट निकाल सके. प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज की गेंदबाजी को भी आड़े हाथों लेते हुए सबा ने कहा कि हर ओवर में एक बाइंड्री बॉल फेंक कर आप टीम को जिता नहीं सकते. लीड्स टेस्ट में अंतिम दिन इंग्लैंड टीम ने 350 रन बनाकर पहले टेस्ट अपने नाम कर लिया था.