Hamza Burhan: हमजा बुरहान को आतंकी हलकों में कोडनेम ‘डॉक्टर’ से जाना जाता था। वह मूल रूप से जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के रत्नीपोरा का रहने वाला था, जो बाद में वैध दस्तावेजों के सहारे पाकिस्तान भाग गया था। पिछले कुछ सालों से वह PoK में अपनी पहचान छिपाकर एक टीचर के रूप में रह रहा था। वह मुजफ्फराबाद में एक प्राइवेट कॉलेज के प्रिंसिपल के रूप में काम कर रहा था