नई दिल्ली. 14 सितंबर को पाकिस्तान जिस तरह से टीम इंडिया ने हराया उससे एक बात तो साफ हो गई है कि सुपर 4 के मुकाबले से पहले सलमान आगा एंड कंपनी को रातों में भारतीय गेंदबाजों के सपने आएंगे. लीग मुकाबले के दौरान नई गेंद से बुमराह और हार्दिक ने रंग जमाया था तो भारतीय स्पिनर्स ने दुबई की जंग जिताने में अहम रोल अदा किया. कुलदीप,अक्षर और वरुण की तिकड़ी ने 12 ओवर में 60 रन देकर 6 बल्लेबाजों का शिकार किया था. 21 सितंबर को दोनों टीमें एक बार फिर आमने सामने होगी और इस मुकाबले से पहले एक बात तो तय है कि पाकिस्तान के सभी बल्लेबाजों को रात में भारतीय गेंदबाजों के सपने जरूर आएंगे.