Pakistan News: कराची स्थित कारोबारी सलमान फारूक और उसके हथियारबंद अंगरक्षकों ने एक हिंदू व्यक्ति पर बेरहमी से हमला किया, जबकि उसकी बहन दया की भीख मांगती रही। रोड-रेज की घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। फिर फारूक और उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया। फारूक की गिरफ्तारी के बाद हिंदू व्यक्ति के भाई-बहनों के घर पर ताला लगा हुआ पाया गया