(खबरें अब आसान भाषा में)
Patna Encounter : फायरिंग के बाद पटना के कंकड़बाग इलाके में अपराधी एक घर में छिप गए और पुलिस ने उन्हें घेर लिया है। कई थानों की पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। पुलिस उन्हें आत्मसमर्पण करने के लिए समझा रही है। पटना के एएसपी खुद मामले की निगरानी कर रहे हैं।