नई दिल्ली. भारतीय टीम शुक्रवार से शुरू हो रही दो टेस्ट मैच की श्रृंखला में दक्षिण अफ्रीका का सामना करने के लिए तैयार है. टीम के सहायक कोच रेयान टेन डोएशे को उम्मीद है कि उनके बल्लेबाजों ने पिछले साल घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड से श्रृंखला में मिली हार से सबक सीखा होगा. उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज को वर्ल्ड कप से पहले काफी महत्वपूर्ण बताया है. टेन डोएशे ने शुरुआती टेस्ट से पहले मीडिया बातचीत में कहा, ‘उनके पास चार (तीन विशेषज्ञ) स्पिनर हैं. संभावना है कि वे तीन स्पिनरों के साथ खेलेंगे और यह कुछ हद तक किसी उपमहाद्वीपीय टीम के खिलाफ खेलने जैसा ही है. दक्षिण अफ्रीका की टीम तेज और स्पिन दोनों में संतुलित आक्रमण के साथ आई है. अगर कागिसो रबाडा और मार्को यानसेन तेज गेंदबाजी विभाग की कमान संभालते हैं तो उनके पास महाराज, साइमन और मुथुसैमी के रूप में तीन विशेषज्ञ स्पिनर भी हैं.