बर्मिंघम. ऐजबेस्टन में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में जसप्रीत बुमराह के खेलने पर लगातार ससपेंस बना हुआ है. टीम इंडिया के बैटिंग कोच रेयान डेस्कोटे ने प्रेस कॉफ्रेंस में एक तरह से साफ ही कर दिया कि बुमराह दूसरा टेस्ट नहीं खेलेंगे. वैसे बर्मिंघम में मौजूद तमाम क्रिकेट जानकार मानते है कि बिना जसप्रीत बुमराह के टीम इंडिया के लिए सीरीज जीतना मश्किल होगा और भारत पहले से ही सीरीज में पीछे चल रहा है ऐसे में टीम ऐजबेस्टन में हार जाती है तो उसके सीरीज में वापसी करना मुश्किल हो जाएगा. वहीं सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक बुमराह हर हाल में लॉर्ड्स टेस्ट खेलना चाहते है इसलिए भी टीम मैनेजमेंट उनको लगातार 3 मैच खिलाकर खतरा नहीं उठाना चाहती. साफ है दूसरे टेस्ट का नतीजा अब चाहे जो हो बुमराह अह लॉर्ड्स में ही गेंदबाजी करते नजर आएंगे.