Virat Kohli upper cut six: विराट कोहली ने दक्षिण के के खिलाफ पहले वनडे में शानदार पारी खेली. कोहली ने इस दौरान कई रिकॉर्ड अपने नाम किए.उन्होंने रोहित शर्मा के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 136 रन की साझेदारी की. विराट ने इस दौरान कई छक्के जड़े. इनमें से एक छक्का उन्होंने अपर कट पर जड़ा जिसने 22 साल पुराने सचिन तेंदुलकर और शोएब अख्तर की याद दिला दी. तब सचिन ने विराट की तरह अख्तर की गेंद पर 2003 के विश्व कप में जड़ा था.