कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में भारत -पाकिस्तान मुकाबले के दौरान एक अनोखी तस्वीर देखने को मिली जिसको देखकर आपको पहले हंसी आएगाी फिर आपको लगेगा कि ये भारतीय बल्लेबाजों को उकसाने की योजना थी जो फेल हो गई. एक दिन पहले कोलंबो में भयंकर बारिश हुई जिसकी वजह से मैदान पर बड़ी संख्या में कीड़े थे जो बल्लेबाजों को परेशान कर रहे थे जिसकी वजह से खेल बार बार रुक रहा था. इस बात पर पाकिस्तान की कप्तान ने ड्रेसिंग रूम से डियोड्रेंट मंगाया और पिच परहवा में स्प्रे करने लगी और फिर बॉलिंग क्रीज पर जाकर वहीं हरकत की जो अंपायर को भी अच्छा नहीं लगा.