Vice-President Elections 2025: केंद्र में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के उम्मीदवार के नाम को फाइनल रूप देने के वास्ते BJP के संसदीय बोर्ड की बैठक रविवार 17 अगस्त को होने की संभावना है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के चयन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा को अधिकृत किया है। इस पद के लिए होने वाले चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 21 अगस्त है