Vedanta Shares: हिंडनबर्ग के बाद अब एक और अमेरिकी शॉर्ट-सेलर फर्म, वायसराय रिसर्च ने भारतीय शेयर बाजार में तूफान ला दिया है। वायसराय रिसर्च ने निशाना साधा है अरबपति उद्योगपति अनिल अग्रवाल की अगुआई वाली वेंदाता ग्रुप पर। वायसराय रिसर्च ने दावा किया है कि वेदांता की पैरेंट कंपनी वेदांता रिसोर्सेज दिवालिया होने की कगार पर है और उसने खुद को वेदांता से जबरन पैसे खींचकर जिंदा रखे हुए है। उसने वेदांता रिसोर्सेज को ‘परजीवी’ कंपनी और उसके बिजनेस मॉडल को ‘पोंजी स्कीम’ तक करार दे दिया है