Varanasi Chhath Puja: छठ का त्योहार शुरू हो गया है। चार दिन चलने वाला यह पर्व बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश आदि राज्यों में बेहद धूमधाम से मनाए जाने वाले पर्व है। ऐसे में बिहार के घाट हों या उत्तर प्रदेश के घाट, सरकार पहले से ही सारी सुविधा और सुरक्षा को लेकर तैयारी में जुट जाती है।
हम बात कर रहे हैं वाराणसी की। वाराणसी का अस्सी घाट जितना प्रसिद्ध है उसकी महिमा भी उतनी ही अनोखी है। वहीं छठ के दौरान इस घाट को लाइटों और फूलों से सजाया गया है। इसके अलावा कई ऐसे गंगा घाट हैं, जहां पर अर्घ्य की तैयारी शुरू हो गई है। साथ ही सीसीटीवी की निगरानी में सब कार्य किए जाएंगे। ऐसे में सरकार द्वारा की गई तैयारी के बारे में पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि छठ पूजा के पावन मौके पर अस्सी घाट समेत गंगा के किन घाटों में क्या-क्या तैयारी चल रही है। पढ़ते हैं आगे…
काशी के घाट में उमड़ती भीड़
बता दें कि काशी के घाटों में वीआईपी कल्चर देखने को मिल रहा है। वहीं वाराणसी के वरुणा पुल के पास स्थित शास्त्री घाट पर पुलिस तैनात हो गई है। छठ के महापर्व पर काशी के घाटों के साथ-साथ वरुणा किनारे स्थित घाट और सरोवर में लाखों की भीड़ उमड़ती नजर आती है। हर साल व्रती महिलाएं यहां अर्घ्य देती हुई दिखाई पड़ती हैं।
वेदी बनाकर खरना शुरू
बता दें कि श्रद्धालु छठ त्यौहार के पहले ही दिन पूजा के लिए जगह छेकाई करना शुरू कर देते हैं और फिर वेदी बनाकर नहाए खाए की पूजा शुरू करते हैं। ऐसे में इस बार घाट छेकाई के लिए नया और अनोखा तरीका भी अपनाया जा रहा है।
अस्सी घाट पर जोरों-शोरों से तैयारी
बता दें कि अस्सी घाट में स्ट्रीट लाइट को ठीक करवाया गया है। साथ ही जिन जगहों पर दलदल बनी हुई थी उन्हें भी दुरुस्त किया गया है। बता दें कि वाराणसी में छठ के मौके पर और NDRF की टीम अपने सुरक्षा उपकरणों के साथ मौजूद रहेगी। साथ ही वाटर एंबुलेंस और गोताखोर भी मौजूद रहेंगे। यह जानकारी एनडीआरएफ के उपमहानिरीक्षक मनोज कुमार शर्मा द्वारा दी गई है। उन्होंने बताया है की गंगा में तैनात प्रत्येक टीम में हमारे 25 से 30 जवान मौजूद रहेंगे।
ये भी पढ़ें – Thekua Recipe: ठेकुआ कैसे बनता है? ये है सबसे पुरानी रेसिपी