Vande Bharat Sleeper Train: देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन हावड़ा से कामाख्या (गुवाहाटी) के बीच 958 किलोमीटर के रूट पर चलेगी। इसमें RAC सुविधा नहीं होगी, यानी केवल कन्फर्म टिकट ही उपलब्ध होंगे। यह ट्रेन लंबी दूरी की यात्रा के लिए विशेष रूप से डिजाइन की गई है और यात्रियों को प्रीमियम आराम और आधुनिक सुविधाएं प्रदान करेगी।