Katra to Srinagar Vande Bharat Train: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 19 अप्रैल को जम्मू प्रांत की निर्धारित यात्रा से पहले जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। यहां वह कटरा और श्रीनगर के बीच चलने वाली पहली वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इस यात्रा के जरिए आखिरकार कश्मीर घाटी को भारतीय रेलवे नेटवर्क से जुड़ने का वर्षों पुराना सपना साकार होने जा रहा है