(खबरें अब आसान भाषा में)
Valentines Day Bollywood Special: वैलेंटाइन वीक का मौसम आते ही हर ओर प्यार और रोमांस का रंग छा जाता है। हिंदी सिनेमा ने हमेशा से प्रेम कहानियों को अपनी फिल्मों का अहम हिस्सा बनाया है। कई बार ये कहानियां लोककथाओं और साहित्य से प्रेरित रही हैं, तो कभी ऐतिहासिक प्रेम गाथाओं से।