Valentine Day 2026: 14 फरवरी 2026 को वेलेंटाइन डे का जादू बॉलीवुड पर भी छाया रहा। सितारों ने अपने पार्टनर्स के लिए सोशल मीडिया पर दिल छू लेने वाले पोस्ट शेयर किए, जिनमें प्यार, अपनापन और खूबसूरत यादों की झलक साफ दिखाई दी। इस मौके पर शिल्पा शेट्टी, करीना कपूर और कृति खरबंदा जैसी अभिनेत्रियों ने अपने रिश्तों को खास अंदाज़ में सेलिब्रेट किया और फैंस को भी प्यार का मैसेज दिया।