Valencia IPO Listing: वैलेंसिया इंडिया का देश-विदेश के रियल एस्टेट और कंस्ट्रक्शन इंडस्ट्री में कारोबार है। साथ ही यह खाने-पीने के अलावा बाकी चीजों का भी निर्यात करती है। अब इसके शेयर लिस्ट हुए हैं। इसके आईपीओ के तहत नए शेयर जारी हुए हैं और ऑफर फॉर सेल के तहत भी शेयरों की बिक्री हुई है। चेक करें कंपनी की कारोबारी सेहत कैसी है और आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैसे करेगी?