Vaishno Devi Yatra: यात्रा फिर से शुरू होने की खबर ने उन हजारों भक्तों को खुशी दी, जो पिछले कई दिनों से कटरा में डेरा डाले हुए थे। बुधवार की सुबह 6 बजे से ही यात्रा के दोनों मार्गों पर भक्तों का उत्साह देखने को मिला। ‘जय माता दी’ के जयकारों के बीच सैकड़ों श्रद्धालु यात्रा शुरू करने के लिए बाणगंगा दर्शन द्वार पर इकट्ठा हुए