अधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन के कारण वैष्णो देवी मंदिर की तीर्थयात्रा स्थगित कर दी गई है। उन्होंने बताया कि अर्द्धकुंवारी पर इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास बचाव अभियान जारी है, जहां दोपहर करीब तीन बजे भूस्खलन की घटना हुई। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में भारी बारिश के कारण चार लोगों की भी मौत हो गई है और कई लोग घायल हो गए