Uttarkashi Dharali Flood News : उत्तरकाशी के हादसे को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड सीएम पुष्कर धामी से बात की है। केंद्र सरकार ने राज्य को हर संभव मदद का भरोसा दिया है। हादसे की जगह पर पहले ही एनडीआरएफ और आईटीबीपी की टीमों को बचाव कार्य के लिए रवाना कर दिया गया है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हादसे की जानकारी ली है और हर संभव मदद का आदेश दिया है