Uttarkashi Flash Flood: तस्वीरों में देखा जा सकता है कि पहाड़ी से नीचे की ओर तेजी से सैलाब आता है और इमारतों को तहस-नहस कर देता है। जबकि आसपास खड़े लोग निवासियों को बाहर निकलने के लिए चिल्ला रहे थे। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार ने बचाव कार्यों के लिए इमरजेंसी रेस्क्यू टीमें तैनात कर दी हैं। खोज और बचाव कामों में मदद के लिए सेना भी इलाके में पहुंच गई है