Uttarakhand Avalanche Updates: चमोली में हिमस्खलन के कारण 54 मजदूर बर्फ में फंस गए थे। इनमें से 46 को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि 8 अन्य की दुखद मौत हो गई। रविवार को जिन चार मजदूरों के शव बरामद हुए हैं। उनकी पहचान रुद्रपुर के रहने वाले अनिल कुमार (21), उत्तर प्रदेश के फतेहपुर के अशोक (28), हिमाचल प्रदेश के ऊना के हरमेश चंद (30) और देहरादून के क्लेमेंटाउन क्षेत्र निवासी अरविंद (43) के रूप में हुई है