जिले के मनियर थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर गांव में एक हादसे में ढाई साल बच्चे की मौत हो गई। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार मनियर थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर गांव में रविवार की शाम यश पांडेय अपने घर के सामने खेल रहा था जहां पर एक ई-रिक्शा खड़ा था। ई-रिक्शा में चाबी लगी हुई थी, जिसे खेलते हुए बच्चे ने चालू कर दिया। ई-रिक्शा तेज गति से मकान की दीवार से टकरा गया। इस हादसे में मासूम यश पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गया।
उन्होंने बताया कि…
उन्होंने बताया कि घायल यश को मनियर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी रत्नेश दुबे ने सोमवार को बताया कि इस मामले में थाना पर कोई प्रार्थना पत्र नहीं मिला है।
ये भी पढ़ें – हनुमान जी के चोले में क्या-क्या सामान लगता है? जानें चोला चढ़ाने की विधि