उत्तर प्रदेश के संभल, वाराणसी, अयोध्या, बागपत और अमेठी समेत विभिन्न जिलों में रविवार को नवरात्रि के पहले दिन मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी, जबकि ईद से पहले बाजारों में चहल-पहल बढ़ गयी। पुलिस ने राज्य में शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की है।