US Market Crash: अमेरिकी शेयर बाजारों में सोमवार 10 मार्च को भारी गिरावट आई। खासतौर से टेक्नोलॉजी शेयरों को तगड़ा झटका लगा, जिसके चलते Nasdaq 100 इंडेक्स में 3.8% की गिरावट आई। इस एक दिन की बिकवाली से नैस्डेक इंडेक्स में लिस्टेड कंपनियों की कुल मार्केट वैल्यू करीब 1.1 ट्रिलियन डॉलर (लगभग 91 लाख करोड़ रुपये) कम हो गई। वहीं ब्लूमबर्ग मैग्नीफिशेंट 7 इंडेक्स सोमवार को एक झटके में 5.4% लुढ़क गया