Trump Tariffs: जापान और अमेरिका के बीच कारोबारी डील हो चुकी है। ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए यह राहत जापान की इकॉनमी के लिए काफी अहम है क्योंकि इस सेक्टर की जापान की अर्थव्यवस्था में बड़ी भागीदारी है। ट्रंप ने ऑटोमोबाइल्स और पार्ट्स समेत जापान के अधिकतर प्रोडक्ट्स पर अधिकतम टैरिफ 27.5% से घटाकर 15% का कर दिया है। डील के तहत अमेरिका में जापान $55 हजार करोड़ का निवेश फंड बनाने पर राजी हुआ है