US Golden Dome System: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार (20 मई) को एक नए और महत्वाकांक्षी मिसाइल सिक्योरिटी सिस्टम ‘गोल्डन डोम’ बनाने की घोषणा की है. इस सिस्टम का मकसद सैटेलाइट के जरिए दुश्मन की मिसाइलों का तुरंत पता लगाना, ट्रैक करना और उन्हें बीच में ही तबाह करना है. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ‘गोल्डन डोम प्लान के लिए शुरुआती 25 बिलियन डॉलर का बजट रखा है. हालांकि, पूरे सिस्टम को बनाने में लगभग 175 बिलियन डॉलर की लागत आने वाली है. इसका पूरा निर्माण अमेरिका में किया जाएगा.