US Presidential Election Results 2024: जॉर्जिया और पेंसिल्वेनिया जैसे बड़े स्विंग स्टेट को फतह करने के बाद, ट्रंप बहुमत के लिए 270 इलेक्टोरल वोट जीतने के करीब हैं। इतना ही नहीं पिछले 20 सालों में पॉपुलर वोट जीतने वाले ट्रंप पहले रिपब्लिकन उम्मीदवार बनने की ओर भी अग्रसर हैं। 2016 के राष्ट्रपति चुनावों में, 538 इलेक्टोरल वोटों में से 304 जीतने के बावजूद ट्रंप पॉपुलर वोट नहीं जीत पाए थे