US Election Results: अमेरिका में इस बार 6 भारतवंशी भी चुनाव जीतकर अमेरिकी संसद में पहुंचे हैं। यह पहला मौका है, जब अमेरिकी संसद के हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव में एक साथ 6 भारतीय-अमेरिकी मौजूद होंगे। पिछले चुनाव में 5 भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव में पहुंचे थे। भारतीय-अमेरिकी वकील सुहास सुब्रमण्यम ने वर्जीनिया से चुनाव जीता है