#ShaktiDubey | संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा 2024 परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है. इसमें उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की रहने वाली शक्ति दुबे ने ऑल इंडिया रैंक-1 के साथ पहला स्थान हासिल किया है. शक्ति दुबे ने यह उपलब्धि हासिल करके अपने परिवार के साथ उत्तर प्रदेश और प्रयारागज का भी नाम रोशन किया है. शक्ति दुबे ने अपनी सफलता का पूरा श्रेय अपने परिवार को दिया है. करीब 7 साल की मेहनत के बाद उनका सपना साकार हो गया. इस सफलता के बाद उनके परिवार में भी खुशी की लहर दौड़ गई है.